मुरादाबाद, अप्रैल 6 -- कटघर थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी बीते 2 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला देव कश्यप नाम का युवक उसे बहलाफुसला कर अगवा कर ले गया है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी देव कश्यप बेटी के साथ अनहोनी कर सकता है। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी देव कश्यप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। किशारी बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...