शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे युवक को पुलिस ने गश्त के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र के एक ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव का अरुण कुमार उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने किशोरी को पहले ही बरामद कर लिया था, जबकि आरोपी फरार था। मंगलवार को दरोगा अनूप कुमार टीम सहित दलेलापुर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे, तभी संदिग्ध अवस्था में मिले युवक ने पूछताछ में अपना नाम अरुण कुमार बताया। पुष्टि होने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...