इटावा औरैया, मई 22 -- भरथना। भिंड के रहने वाले एक पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी अपनी बड़ी बहन के घर भरथना क्षेत्र में रह रही थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी पहले भी किशोरी से बातचीत करता था और घटना वाले दिन उसे अपने साथ लेकर भाग गया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर भिंड के वर्षा, सुभाष और प्रियांशु के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...