हरदोई, मार्च 21 -- बघौली। एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी के परिजनों के अनुसार, 18 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे एक अज्ञात युवक उसे बहला फुसलाकर बाइक से अपने साथ ले गया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की पर सुराग नहीं मिला। बाद में जानकारी हुई कि आरोपी युवक ने किशोरी के साथ मारपीट की और उसे गांव के बाहर पुल के पास गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने तत्काल घायल किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में पीड़िता के भाई ने थाना बघौली में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...