कानपुर, फरवरी 3 -- रसूलाबाद। कस्बे के एक वार्ड निवासी किशोरी को युवक बहलाकर अपने घर ले गया। किशोरी के पिता खोजते हुए आरोपी के घर पहुंचे तो वह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर हमलावर हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। रसूलाबाद कस्बे के एक वार्ड निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि पंद्रह वर्षीय पुत्री को शास्त्री नगर वार्ड निवासी प्रिंस यादव बहलाकर सोमवार को घर ले गया। जानकारी पर किशोरी के पिता व परिजन युवक के घर पहुंचे तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके पहले भी आरोपी फोन से मैसेज कर लगातार परेशान कर रहा है। आरोपी किशोरी को कोचिंग पढ़ाता रहा है। पुलिस ने प्रिंस को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...