श्रावस्ती, अप्रैल 20 -- श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने आठ अप्रैल 2026 को तहरीर दी थी। जिसमें आरोप लगाया था कि 31 मार्च 2026 को राहुल चौहान पुत्र ननके चौहान निवासी ग्राम झूलाघाट थाना विशेश्वर गंज जनपद बहराइच उसकी नाबालिग पुत्री को बहलाफुसला कर भगा ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को सकुशन बरामद कर लिया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी राहुल चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रयागदत्त चौबे व आरक्षी अनिल कुमार शामिल रहे। यह भी पढ़ें- दाथ रुपौली से आरोपित व अपहृता को किया बरामद यह भी पढ़ें- किशोरी को भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार यह भी पढ़ें- किशोरी को अगवा करने का आरोपी बंदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...