रामपुर, दिसम्बर 19 -- कोतवाली की रहने वाली एक महिला के अनुसार अनुसार उनकी 16 वर्षीया बेटी को मोहल्ला टांडा हुरमतनगर निवासी मौ. कैफ बहला-फुसलाकर ले गया था। बुधवार को उनकी पुत्री सीधे घर न आकर पालिका सभासद पुत्र जियाउद्दीन खां के घर पहुंच गई। जिया ने उन्हें इसकी फोन पर सूचना दी। इसके बाद वह जिया के घर से अपनी पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह का कहना है कि नाबालिग की मां की तहरीर पर मोहल्ला टांडा हुरमतनगर निवासी मौ. कैफ पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। नाबालिग को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। नाबालिग के न्यायालय में बयान और विवेचना के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...