बलरामपुर, जनवरी 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। महराजगंज तराई क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शुक्रवार को उसकी नाबालिग बेटी को बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि ग्राम जुगली गुरुचाही के मजरे मुड़िला निवासी लालजी पर उसकी 17 वर्षीय बेटी को गलत नियत से निजी स्कूल के दो मंजिला छत पर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। किशोरी की मां ने बताया कि वह गुरुवार को साप्ताहिक बाजार में सामानों की खरीदारी के लिए गई थी। शाम करीब पांच बजे बेटी शौच के लिए गांव के दक्षिण तरफ गई थी। बेटी को अकेला देखकर आरोपी निजी स्कूल के दो मंजिला छत पर ले गया। उसने गलत नियत से बेटी का हाथ-पैर व मुंह बांध दिया। बेटे के लापता होने की जानकारी जब घर वालों को हुई तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। स्कूल के छत पर...