फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- नवाबगंज। किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। इस मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया है। अब इसमें जो आरोप हैं उस पर जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।एक गांव के ग्रामीण ने एक क्षेत्र के रहने वाले हरिओम समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप है कि इसने अपने मामा के सहयोग से उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर एक पड़ोसी के घर ले जाकर बंधक बनाकर जबरिया दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मरने की धमकी दी। बाद में अस्पताल में आरोपित के माता पिता व मामा ने मेरे साथ गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...