किशोरी को बंधक बनाए जाने के मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरनगर प्रेमी के बुलाने पर कासगंज से आई किशोरी को मोहल्लेवासियों के सहयोग से कोतवाली पुलिस ने बचा लिया। उधर, मामले की सूचना पर मुजफ्फरनगर पहुंचे किशोरी के पिता ने कोतवाली में तीन युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इसकी प्रतिलिपि कासगंज पुलिस को भेज दी है। इसकी जांच कासगंज पुलिस करेगी। किशोरी को फिलहाल वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। कोर्ट में सोमवार को बयान दर्ज होने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उधर, किशोरी के पिता एवं अन्य परिजन रविवार को पूरे दिन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लगे रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप पुलिस ने देर शाम जीरो एफआईआर दर्ज की है।कासगंज की एक किशोरी की दोस्ती इंस्टाग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.