उरई, मई 19 -- जालौन। संवाददाता युवक द्वारा लगभग 10 दिन पूर्व किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने चचेरे भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। युवती के बरामद होने पर मेडिकल जांच में युवती गर्भवती निकली। पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।लगभग 10 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी ओम सेंगर अपने साथ भगा ले गया था। किशोरी के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने तीन दिन बाद दोनों को बरामद कर लिया था। युवती की मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने और उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने माम...