लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ,संवाददाता।सआदतगंज में किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी का झांसा देकर करीब दस माह तक यौन शोषण करता रहा। आरोपी ने शादी से इंकार किया तो पीड़िता और परिजन ने विरोध किया। मारपीट के बाद घरवालों ने आरोपी को दुबई नौकरी के लिए भेज दिया। युद्ध के चलते आरोपी वापस स्वदेश लौट आया। इसके बाद पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मारपीट व धमकी में शामिल अन्य आरोपियों की जांच कर रही है।इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि बीते 11 अप्रैल को थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने सैय्यत हयात हुसैन उर्फ समीर निवासी रुस्तमनगर गुलिस्ता कॉलोनी पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और उसके परिवार के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी...