रुडकी, अप्रैल 1 -- भगवानपुर, संवाददाता। बिना बताए घर से गई किशोरी को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार कस्बा निवासी एक महिला ने दो दिन पूर्व तहरीर देकर अपनी नाबालिग बेटी के घर से अचानक लापता होने की सूचना दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने किशोरी को उसके प्रेमी के साथ बड़गांव क्षेत्र से बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...