प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 9 -- कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के नैदी का पुरवा रायगढ़ गांव निवासी राम किशुन यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि आठ अप्रैल की शाम करीब पांच बजे उसकी बेटी किरन यादव घर पर अकेली थी। तभी रंजिशन गांव के त्रिलोकी यादव पहुंचे और उसे गालियां देते हुए मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने घायल को सीएचसी में इलाज कराया और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने त्रिलोकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...