ललितपुर, अप्रैल 11 -- मड़ावरा। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत सतवांसा स्थित कुएं में कूंदकर आत्महत्या करने वाली किशोरी को धमकाने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। जिनको दबोचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत सतवांसा में गुरुवार दोपहर से लापता सत्रह वर्षीय किशोरी रमा पुत्री अनरथ का शव कुएं में उतराता मिला थाा। मृतका के भाई सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने कुछ युवकों पर बहन को धमकाने का आरोप लगाया था, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली थी। मृतका के परिजनों ने कस्बा में शव रखकर सड़क पर जाम लगाया था और सभी आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मांग उठाई थी। जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके 20 वर्षीय नीतेश लोधी पुत्र बलराम, 19 वर्...