अंबेडकर नगर, जून 7 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार उसकी 17 वर्षीय पुत्री को पड़रिया फौलादपुर के पुरवा भवानीपुर निवासी रज्जित पुत्र सभाजीत बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि किशोरी घर से कुछ नकदी और जेवरात भी साथ ले गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि किशोरी के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इससे पूर्व भी आरोपी किशोरी को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद सामाजिक प्रयासों और समझाने के बाद किशोरी को वापस घर लाया गया था। परिजनों का कहना है कि इसके बावजूद आरोपी दोबारा किशोरी को लेकर चला गया। कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्ता...