महाराजगंज, मार्च 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में सिरफिरे युवक द्वारा किशोरी को जबरन मोबाइल नंबर देने और विरोध करने पर उसके पिता की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने चौक थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के पिता अपनी भैंस को पोखरे पर नहलाने गए थे। इसी दौरान उनकी बेटी घर पर मोबाइल चार्ज में लगाने गई थी। आरोप है कि उसी समय गांव का एक युवक वहां पहुंच गया और उसे पकड़कर जबरन अपना मोबाइल नंबर देने लगा। किशोरी के विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की। घर पहुंचने पर किशोरी ने पूरी घटना अपने पिता को बताई। इसके बाद पिता शिकायत करने युवक के घर पहुंचा।आरोप है कि वहां युवक ने पिता के साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह वहां से ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.