फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- कमालगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को कुछ लोग टेम्पो में बैठाकर जबरन ले गये। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी मां एक निजी अस्पताल में भती हैं। 10 मार्च को पत्नी के साथ मां को अस्पताल में देखकर लौट रहे थे। रास्ते में एक विद्यालय के पास उसकी 15 वर्षीय बेटी को कुछ लोग टेम्पो पर बैठाकर ले जा रहे थे। आवाज देने पर भी यह लोग नहीं रुके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...