बरेली, अगस्त 5 -- हाफिजगंज। युवक ने रात्रि में किशोरी को जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों के जागने पर धमकी देकर युवक मौके से भाग गया। किशोरी के परिजनों ने थाना हाफिजगंज में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी ने दी तहरीर में बताया कि गत रात्रि एक युवक उसके घर में घुस आया और उसकी नाबालिक पुत्री को जबरन उठाकर ले जाने लगा। परिजनों के जागने पर युवक किशोरी को उठाकर ले जाने की धमकी देकर भाग गया। परिजनों ने युवक के खिलाफ थाना हाफिजगंज में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...