उरई, मार्च 23 -- जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलाईपुरा में 17 मार्च को घर में अकेली किशोरी को देख घुसे दो युवक चाकू के दम पर सोने, चांदी के जेवर समेत 50000 रुपये नकद ले गए। किशोरी ने दो दिन बाद पिता को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलाईपुरा निवासी सलमान उर्फ राजू ने पुलिस को बताया कि उनका घर गांव में एकांत में है। बीती 17 मार्च को वह खेत में फसल की कटाई करने गए थे। घर पर बेटी अकेली थी। घर में बेटी को अकेला देखकर गांव का ही एक युवक अपने साथी के साथ घर में घुस गया और चाकू की दम पर बेटी से घर में रखे जेवर व नकदी देने की बात कही। जेवर व नकदी न देने पर पिता और बेटी दोनों को मारने की धमकी दी। डरी हुई बेटी ने घर में रखे दो जोड़ी झुमके, दो मनचली, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, दो कुंडल, पायल और बालचोटी समेत ...