समस्तीपुर, मई 10 -- विद्यापतिनगर, निसं। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक किशोरी को घर से खींच कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। घटना की सूचना पर पहुंचीं पुलिस को देखकर सभी आरोपी फरार हो गए। इस बाबत पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दिए गए आवेदन में पीड़िता 16 वर्षीया किशोरी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह करीब दस बजे वो अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी। इसी बीच पड़ोसी स्व. हरिचरण पासवान के पुत्र गोपाल पासवान घर में उसे अकेला देख जबरन घर से खींच कर अपने घर के एक कमरे में ले गया। कमरे से बाहर जाते समय अपने पुत्र सुमित व दीपक को कहा कि लड़की को ले चलो इसे यूपी में शादी की नीयत से बेच देना है। इसके बाद कमरे में अकेला पाकर उसके पुत्रों ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। चीखने च...