बदायूं, जनवरी 28 -- उझानी, संवाददाता। पुलिस ने महिला की तहरीर पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। मामला उझानी कोतवाली इलाके से जुड़े एक गांव का है। पीड़िता किशोरी की मां का आरोप है कि पड़ोस का ही अंशु नाम का युवक उसकी पुत्री पर गलत नजर रखता है और गंदे इशारे भी करता है। 25 जनवरी को युवक उसे जबरन उठा ले गया। जब इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई, तभी उसे छोड़ दिया। पुलिस ने लगाए गए आरोपों की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित किशोरी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...