अमरोहा, अगस्त 24 -- डिडौली क्षेत्र के एक गांव में घर पर अकेली 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पिता की तहरीर पर देहात थाना क्षेत्र के गांव कांकरसराय निवासी रफी व नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि शनिवार को दोनों किशोरी को बहलाकर जंगल ले गए थे, शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया था। रविवार को उन्हें जेल भेज दिया गया है। गांव निवासी एक व्यक्ति शनिवार को मजदूरी करने के लिए अमरोहा गया था जबकि पत्नी चारा लेने गई थी। किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव कांकर सराय निवासी रफी व नईम वहां पहुंचे और किशोरी को बहाने से पास के गन्ने के खेत में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों ...