बागपत, जून 25 -- जिले में सांप के डसने की मामले निरंतर बढ़ते जा रहे है। कभी खेत में तो कभी गली में लोगों को सांप डस रहे है। बुधवार को भी किशोरी समेत दो लोगों को सांप ने डस लिया। जिला अस्पताल में दोनो का उपचार हुआ। दोनो खतरे से बाहर है। कैड़वा गांव निवासी 15 वर्षीय बेटी वैशाली पुत्री कपिल कुमार अपने पिता के साथ बुधवार की सुबह खेत में काम करने के लिए गई थी। उसी दौरान एक सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसते ही उसके पैरों तले से जमीन निकल गई। परिजन किशोरी को लेकर किसी झाड़ फूंक करने वाले के पास ले गए। वहां झाड़ फूंक कराने के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू कर दिया। आठ घंटे निगरानी में रखा है। शाम के समय हालत में सुधार होने पर डिसचार्ज कर दिया। वहीं दूसरा मामला नैथला गांव के एक ईंट भट्ठे पर हुआ है। यहां पर समद पुत्र फैय्य...