मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से गुरुवार देर रात 16 साल की किशोरी को अगवा कर लिया गया। किशोरी की रविवार को शादी तय है। किशोरी की मां ने शुक्रवार को थाना में आवेदन दिया है। इसमें तीन युवकों को नामजद किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला को हिरासत में लिया है। किसी अनहोनी को लेकर परिजन चिंतित हैं। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपितों के घर पर छापेमारी की गई। तीनों युवक फरार मिले। हिरासत में लिए गए महिला से थाना पर पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...