फतेहपुर, फरवरी 10 -- फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी लापता हो गई। पुलिस केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 14 वर्ष की नाबालिग पुत्री को गांव का ही सूरज सिंह बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। बताया कि बेटी सोमवार भोर लापता हुई है। सूरज सिंह उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गया है। कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...