नोएडा, मार्च 27 -- नोएडा। सेक्टर-30 स्थित बाल चिकित्सालय में शुक्रवार को प्रथम एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस मौके पर 14 वर्षीय बालिका को एचपीवी का टीका लगाया गया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉ. एके सिंह ने कहा कि किशोरी को 30 मिनट तक निगरानी के बाद घर भेज दिया गया है। संस्थान में आने वाली बालिकाओं को यह टीका निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...