किशोरी को आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप
सोनभद्र, अगस्त 24 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र के व्यंकट मोड़ निवासी एक नाबालिग किशोरी द्वारा की गयी आत्महत्या के मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे मिर्जापुर निवासी युवक पर मृतक किशोरी को आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक इरफान निवासी मिर्जापुर ने उनकी पुत्री को शादी का लालच देकर उसके फोटो व वीडियों बनाये और बाद में उसे प्रताड़ित करने लगा। इससे तंग आकर नाबालिग लड़की ने बीते 28 दिसम्बर 2025 को घर पर फांसी लगा ली। बाद में जब फोन पर मैसेज व वीडियों आदि परिजनों को मिले तो उन्हे सुसाइड करने की वजह पता चली। पुलिस से तमाम रिकार्ड प्रस्तुत कर शिकायत परिजनों ने पुलिस से की है।की मांग अब परिजनों ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.