शाहजहांपुर, मई 1 -- शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार 29 अप्रैल को वादिनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि निगोही थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक ने उसकी 15 वर्षीय पोती को आत्महत्या के लिए उकसाया। आरोप है कि इससे परेशान होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। तहरीर के आधार पर सदर बाजार थाने में धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास घेराबंदी कर आरोपी अभिषेक पुत्र सर्वेश निवासी निगोही को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तारी दोप...