उरई, जनवरी 30 -- कालपी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव में नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले को लेकर पीड़ित पिता के द्वारा पुलिस थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कराया गया है। उक्त प्रकरण को लेकर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निवासी वादी ने अभियोग दर्ज कराते बताया कि बीती 28 जनवरी को वो अपने दूसरे घर में जहां जानवर बंधे रहते हैं वहां था जबकि घर में उसकी 16 वर्षीय पुत्री अकेले मौजूद थी। उसी समय गांव का रहने वाला आरोपी कंधी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। पुत्री घर का कुछ जेवर भी अपने साथ ले गई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया के द्वारा शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.