लखनऊ, दिसम्बर 7 -- निगोहां, संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक युवक, किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को ढूंढ़ निकाला और उसका बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। एसओ निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने रविवार को शिकायत की थी, कि शुक्रवार को उसकी 13 साल की बेटी को मोहनलालगंज के धनवारा निवासी शोभित बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने तलाश कर रामपुरगढ़ी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी को सुरक्षा में ले लिया। पूछताछ में पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। बताया आरोपी गांव में रिश्तेदार के यहां आकर रुका था। उसी दौरान उसकी जान पहचान हुई थी। आरोपी ...