किशोरी को अगवा कर दिल्ली ले गया, किया दुष्कर्म
कौशाम्बी, जून 11 -- कोखराज थाना क्षेत्र की एक किशोरी को पड़ोसी युवक अगवा करके दिल्ली ले गया। वहां नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बाद बेहोश कर उसके साथ दुराचार किया। होश आने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानलेवा धमकी दी। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम किया गया। आरोपों की जांच डिप्टी एसपी करेंगे। कोखराज इलाके की महिला ने बताया कि पड़ोसी अजय पटेल काफी दिनों से उसकी 16 साल की बेटी के पीछे पड़ा हुआ था। छह जून को वह बिटिया को बहला-फुसलाकर अगवा करके दिल्ली ले गया। वहां एक कमरे में उसको नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। किशोरी अचेत हो गई तो आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की। होश आने पर पीड़िता ने विरोध दर्ज कराया तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहीं भी शिकायत करने पर मार डालने की धमकी दी। किसी तरह दरिंदे के चंगुल से छूटकर आठ जून को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.