बांदा, अगस्त 13 -- बांदा। घर के बाहर चारपाई पर सो रही किशोरी को अगवा कर पड़ोसी उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बेहोश होने पर मृत समझकर आरोपित ने उसे अपने घर के बाहर फेंक दिया। आरोपी के घर मां उलाहन देने पहुंची तो जानमाल की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बिसंडा थाना के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की 14 वर्षीय किशोरी नौ अगस्त की रात मां के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। तभी पड़ोसी तीन बच्चों का पिता चंदन सिंह किशोरी को सोते से उठाकर अपने घर ले गया। जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी बेहोश हुई तो आरोपी ने उसे उठाकर अपने घर के बाहर फेंक दिया। मां की दस अगस्त की सुबह नींद खुली तो बेटी को चारपाई में न देखकर उसकी खोजबीन की। इसमें बेटी मां को आरोपित के घर के बाहर गेट के पास बेहोशी क...