कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- पइंसा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 29 मार्च को उसकी 15 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही युवक पड़ोस में रहने वाले अपने साथी के साथ मिलकर उसे अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवकों व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि सर्विलांस सेल को भी चौकन्ना किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...