शामली, मार्च 19 -- शामली। थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए पीडितों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीडितों ने एक दरोगा पर उल्टा थाने में बैठाये रखने का भी आरोप लगाया है। क्षेत्र के गांव गांव दुल्लाखेड़ी निवासी सीमा पत्नी नरेंद्र ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री वंशिका 15 मार्च की रात करीब 2 बजे घर से लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक गौतम पुत्र रविंद्र उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसका अपहरण किए रखा। पीडित ने गढीपुख्ता पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके बाद पुत्री बरामद हो गई, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.