कौशाम्बी, मार्च 9 -- कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला का कहना है कि उसकी 17 साल की बेटी सात मार्च को संदिग्ध दशा में गायब हो गई। खोजबीन की गई तो पता चला कि पास के गांव टीकरडीह का रहने वाला संतोष कुमार बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...