नोएडा, मार्च 3 -- नोएडा। छलेरा गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को बदायूं का युवक बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज कराया है। उसने बेटी के साथ अनहोनी होने की भी आशंका जताई है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह निजी विश्वविद्यालय में काम करती हैं। वह आठ फरवरी को काम पर गई थीं, तभी सुसैन यादव उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया। महिला जब घर वापस आई तो बेटी उसे नहीं मिली। घटना के 22 दिन बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...