प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 4 -- बेलखरनाथ धाम। कधंई थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 31 दिसंबर की रात 9:30 लापता हो गई। गांव के लोगों ने परिजनों को बताया कि गांव के ही एक युवक के साथ उसे मंगरौरा बाजार में देखा गया है। परिजन आरोपी के घर जानकारी लेने पहुंचे तो वह भी लापता मिला। किशोरी के पिता की तहरीर पर कधंई पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...