चित्रकूट, मई 2 -- चित्रकूट। सिविल जज की अदालत ने पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा करने के साथ ही घर गहने व नकदी चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए है। किशोरी की मां ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। उसका कहना था कि उसकी 15 वर्षीया बेटी को बीते 21 फरवरी को नरेंद्र बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इसमें छोटवा व नरेश ने नरेन्द्र का सहयोग किया है। यह सभी बेटी को भगाकर ले जाने के दौरान घर में रखे 20 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने भी ले गए। थाने में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने प्रारंभिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने के आदेश थाना पुलिस को दिए है। इसके साथ ही थाना प्रभारी की लापरवाही पर एसपी को पत्र भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.