प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 6 -- कुंडा। कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के नौवापुर मनौरी गांव निवासी शिव भजन कुमार के खिलाफ मानिकपुर थाने में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। जिसे बुधवार को इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दरोगा अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ चौरही ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...