मुरादाबाद, मार्च 14 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की जन्मतिथि 15 अक्तूबर 2007 है। महिला के अनुसार गांव का ही जीतू नाम का युवक 8 नवंबर 2024 को उसकी बेटी को बहलाफुसला कर भगा ले गया था। बाद में उसने 24 नवंबर 2024 को कोर्ट मैरिज कर लिया था। महिला के अनुसार अपने परिवार की इज्जत और आरोपियों के डर के कारण वह उस समय शिकायत नहीं की थी। लेकिन अब आरोपी उसकी बेटी को लेकर गांव में ही आकर रह रहा है। जिससे पूरा परिवार परेशान है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जीतू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.