हापुड़, मार्च 28 -- थाना धौलाना पुलिस ने किशोरी के साथ होटल में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को क्षेत्र के क्राउन होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि, पकड़ा गया आरोपी ने गुरुवार की शाम क्षेत्र के गांव निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी को उसके ही घर से बहला फुसलाकर बाइक पर बैठाकर एक होटल में ले गया। जहां नाबालिग के साथ आरोपी ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहल्ला छत्ता थाना धौलाना निवासी तुषार उर्फ काके है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...