बलरामपुर, जून 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। श्रीदत्तगंज थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई। एएसपी विशाल पांडेय व सीओ उतरौला राघवेन्द्र सिंह के प्रयास से थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल की टीम कार्रवाई की। बीएनएस व पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त मो. दानिश (26 वर्ष) पुत्र एहसान उल्ला निवासी ग्राम बनई पिपरा याकूब थाना श्रीदत्तगंज को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने बताया कि महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस की का...