सीतापुर, मार्च 18 -- सीतापुर, संवाददाता। अटरिया इलाके में एक युवती को उसकी सहेली अपने साथ बाग ले गई। वहां पहले से मौजूद युवक युवती पर अश्लील टिप्पणी कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। डरी सहमी पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। पीड़िता के पिता की तहरीर पर अटरिया पुलिस दोनों आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता के पिता के मुताबिक गांव की ही मन्नो उनकी बेटी को बहला- फुसलाकर गांव के पास स्थित बाग ले गई। बेटी बाग में पहुंची तो लखनऊ के इटौंजा असनहा निवासी आलोक वहां पहले से मौजूद था। आलोक उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध जताने पर आरोपी आलोक ने उनकी बेटी की पिटाई कर दी। किसी तरह वह उनके चंगुल से भाग निकली और घर आई। पहले तो उसने कुछ नहीं बताया। गुमसुम देख पूछने पर उसने अपनी आपबीती बताई। पिता के मु...