मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने किशोरी के साथ घर में घुसकर रेप किया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बिलारी के गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने गांव के ही ओमप्रकाश पुत्र खेतल सिंह पर मुकदमा दर्ज कराया कि वह घर पर थी, इस बीच वह घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस बीच उसके साथ रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...