उरई, जनवरी 21 -- उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की घटना घट गई। पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि एक माह पूर्व उसकी पुत्री गाँव में आरोपी युवक की दुकान पर घरेलू सामान लेने गई थी। तभी युवक ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे दिया। पुत्री ने उसके साथ घटी घटना की जानकारी परिजनों को दी। जब पिता को उक्त घटना की जानकारी हुई तो पिता अपनी नाबालिग पुत्री को थाने लेकर आया तथा लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की माँग की। थाना प्रभारी निरीक्षक रजतकुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग के साथ छेड़खानी का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ हैं। जिसमे कार्यवाही की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.