किशोरी के साथ की अश्लील हरकतें, मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद, जून 7 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर जाने के दौरान घर पर अकेली 14 साल की किशोरी से गांव के ही युवक ने घर में घुसकर अश्लील हरकतें की। इस मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 जून को सुबह 10 बजे उनका परिवार खेत पर धान लगाने गया था। घर पर 14 साल की बेटी अकेली थी। तभी गांव का अमरीक पुत्र रामवीर घर में घुस आया। इस दौरान उसकी बेटी को पकड़कर अश्लील हरकतें की, जिससे बेटी रोने लगी, बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- किशोरी से अश्लील हरकतें कर की जबरदस्ती घर आने पर बेटी ने परिजनों को सारी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.