अलीगढ़, जून 2 -- हरदुआगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के तालानगरी पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडीकल कराकर उसके बयान दर्ज कर लिये हैं। पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को गांव का ही एक नामजद युवक 20 दिन पूर्व झूंठ बोलकर अपने ट्यूबवेल के कमरे में ले गया था, जहां पहले से मौजूद चाचा व युवक दोनों ने तमंचा दिखाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया तथा दोनों ने उसकी वीडियो भी बना ली। यह भी पढ़ें- नशा सुंघाकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज उन्होंने धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को यह बात बताई या उनके कहे अनुसार भविष्य में नहीं आयी तो उसकी वीडियो वायरल कर देंगे और मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़...