मिर्जापुर, जुलाई 1 -- ड्रमंडगंज। क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीया किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने वाले दो युवकों के विरुद्ध सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी के पिता ने बेटी के साथ अश्लील हरकत करने व जान से मारने की धमकी देने वाले गांव निवासी दोनों युवकों के विरुद्ध तहरीर दी। बताया कि दो माह से बेटी को परेशान कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी पंडित कोल व रज्जन कोल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...