मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 18 -- शहर कोतवाली पुलिस ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर से बरामद मिमलाना गांव की किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए है। किशोरी के बयानों का पुलिस अभी अवलोकन नहीं कर पाई है। वहीं बयान के बाद किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। कुछ दिन पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना गांव की किशोरी को उसके मोहल्ला का दूसरे वर्ग का मुदस्सिर बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। शहर कोतवाली पुलिस ने कई दिनों की माथापच्ची के बाद किशोरी को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से बरामद कर लिया। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी पर पुलिस ने किशोरी का धर्मपरिवर्तन व दुष्कर्म की धाराओं का इजाफा किया था। गुरुवार को शहर कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा में किशोरी के बयान पोक्सो कोर्ट में दर्ज कराए। पुलिस जल्द ही उसके बयानों का अवलो...